Latest News
Latest News Latest News

10 परिषदीय विद्यालयों को डेमो विद्यालय के तौर पर किया जाएगा अपग्रेड

by admin on | 2023-10-04 10:54:57 Last Updated by admin on2024-07-04 23:05:38

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 89


10 परिषदीय विद्यालयों को डेमो विद्यालय के तौर पर किया जाएगा अपग्रेड

लखनऊ। परिषदीय स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए योगी सरकार बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। 57 जनपदों में सरकार अत्याधुनिक सुविधा युक्त मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय की शुरुआत करने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बाराबंकी के मुख्य मार्गों पर स्थित 10 विद्यालयों को भी अपग्रेड किए जाने का प्रस्ताव है।


इन विद्यालयों को योगी सरकार डेमो विद्यालय के रूप में विकसित करेगी, ताकि विभिन्न राज्यों और विदेश से लखनऊ आने वाले प्रतिनिधियों और मेहमानों को प्रदेश की बेहतर शिक्षा व्यवस्था और विकास से परिचित कराया जा सके। प्रस्ताव के अनुसार, स्थलीय परीक्षण एवं प्रेरणा पोर्टल पर जियो टैग तकनीक के आधार पर गैप एनालिसिस कर इन विद्यालयों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने स्वयं लखनऊ और बाराबंकी मुख्य मार्ग पर विद्यालयों को चिन्हित कर उन्हें अपग्रेड किए जाने के निर्देश दिए थे। 


 साथ ही इसके प्रशिक्षण का भी आइडिया है। इस प्रोजेक्ट को इसी वर्ष शुरू किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, जनपदों द्वारा किए गए गैप एनालिसिस के आधार पर 10 परिषदीय कम्पोजिट विद्यालयों को अपग्रेड करने के लिए करीब 7 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है। इस तरह प्रत्येक विद्यालय के उच्चीकरण और सुविधाओं से युक्त करने पर 66 लाख रुपये के खर्च का अनुमान है। 


इसलिए खास होंगे ये विद्यालय

इन विद्यालयों को मॉडल डेमो स्कूल के रूप।में विकसित किया जाएगा जिसमे तमाम शैक्षणिक सुविधाओं के साथ साथ स्कूलों की सफाई और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन विद्यालयों में लैंग्वेज लैब के साथ कम्प्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध होगी। स्मार्ट क्लास का भी प्रस्ताव है। इसके साथ ही माड्यूलर साइंस लैब, रोबोटिक्स एवं मशीन लर्निंग लैब्स के अलावा वाई-फाई इनेबल्ड कैम्पस से लैस किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मी एवं सफाई कर्मी भी रहेंगे, जिन्हें बेसिक शिक्षा विभाग के आवर्तक बजट से तैनातंकीय जाएगा। 


लर्निंग लैब के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे विद्यालय

इन विद्यालयों को लर्निंग लैब के साथ ही डेमो स्कूल की अवधारणा के साथ विकसित किया जाना है। इसका उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधिकारियों, प्रतिनिधियों, मीडिया से जुड़े लोगों के समक्ष प्रदेश भर में उच्चीकृत किए जा रहे विद्यालयों की सूची को मॉडल के रूप में प्रदर्शित करना है। इसके साथ ही इन विद्यालयों को विभिन्न राष्ट्रीय, अर्न्तराष्ट्रीय संगठनों के समक्ष भी डेमो के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा। यही नहीं इनके माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयासों का भी प्रस्तुतीकरण होगा।


Leave a Comment
Search