Latest News
Top News Top News

Heat Wave से बच्चों को सुरक्षित रखेगा योगी मॉडल

by admin on | 2023-04-30 13:01:18 Last Updated by admin on2026-02-04 04:36:15

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 421


Heat Wave से बच्चों को सुरक्षित रखेगा योगी मॉडल

योगी सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए बेसिक शिक्षा के अपर शिक्षा के अपर सचिव दीपक कुमार ने सभी डीएम के नाम जारी एडवाइजरी में धूप और लू से बचाव करने की सलाह दी गई है। 


सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक दिन में धूप तेज होने से गर्मी में वृद्धि हो रही है। यह क्रम आगामी कुछ सप्ताह तक रह सकता है। बच्चों में लू लगने की आशंका सबसे अधिक रहती है। लिहाजा विद्यालय स्तर पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।    


बेसिक स्कूलों में प्रार्थना सभा में बच्चों को हीट वेव से बचाव की जानकारी दी जाए। शिक्षक बच्चों को हीट वेव से होने वाले रोगों के लक्षण और बचाव के तरीके बताएंगे।


हीट वेव से निपटने के लिए सभी प्राइमरी स्कूलों में विशेष First Aid Kit रखी जाएंगी। इसमें ओआरएस, बुखार, उल्टी, दस्त की रोकथाम के लिए दवाएं होंगी। विशेष परिस्थिति में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र/चिकित्सक से तत्काल मदद ली जाएगी।


Leave a Comment
Search