by admin on | 2023-09-02 12:40:00 Last Updated by admin on2026-02-04 05:48:24
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 404
लखनऊ। चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी अब यूपी के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जाएगी। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने चंद्रयान-3 को इतिहास के पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा।
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। अब चंद्रयान -3 की सफलता की कहानी को यूपी की इतिहास की पुस्तकों में बतौर पाठ्यक्रम शामिल करने की तैयारी है। जल्द ही बच्चे चंद्रयान स् जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में पढ़ सकेंगे। 23 अगस्त का दिन भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया, इस दिन चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई। इस मिशन की कामयाबी से भारत की अलग पहचान बनी है। विश्वभर में भारत की तारीफ हो रही है। इससे भारत को अलग गौरव प्राप्त हुआ है।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि से भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। बच्चों को इस विषय में पूरी जानकारी मिल सके, इसलिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। बच्चों को इससे सीखने को मिलेगा। चंद्रयान 3 की सफलता की कहानी पढ़कर बच्चे इसके बारे में जान सकेंगे।
और पढ़े
सीएम योगी ने किया 'संपर्क स्मार्टशाला : स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक' कार्यक्रम का शुभारंभ