by admin on | 2023-05-18 09:22:21 Last Updated by admin on2026-02-04 05:24:35
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 436
विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में योगी सरकार ने एक और नया कीर्तिमान बनाया है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि ने कुल 39691 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. का अधिकतम 37657 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन का रिकार्ड वित्तीय वर्ष 2018-19 में रहा था। जिसे वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2034 मिलियन यूनिट अधिक 5.40परसेंट अधिक विद्युत उत्पादन करते हुए नया रिकार्ड बनाया गया।
पिछले वित्तीय वर्ष से 13परसेंट अधिक उत्पादन
इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश राज्य राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. के अनपरा ओबरा, पारीछा तथा हरदुआगंज तापीय परियोजनाओं से कुल 39691 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन हुआ जो पूर्व वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए कुल 35022 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन से 13.33परसेंट अधिक रहा है।वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश राज्य राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. द्वारा 76.44परसेंट प्लांट लोड फैक्टर पीएलएफ प्राप्त किया गया है जो विगत 3 वित्तीय वर्षों 2019-20 2020-21 तथा 2021-22 में क्रमश प्राप्त 68.80परसेंट 69.71परसेंट तथा 71.82परसेंट प्लांट लोड फैक्टर पीएलएफ से अधिक है।
उपलब्धि पर जताया हर्ष
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन एवं उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि के अध्यक्ष एम देवराज ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री के कुशल मार्गदर्शन के कारण यह उपलब्धि हासिल की जा सकी है। अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए उत्पादन निगम के कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा है कि ईमानदारी, लगन और कठिन परिश्रम के कारण यह कीर्तिमान बनाया जा सका है।
किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने का एक मंच आम मोहत्सव