Latest News
Top News Top News

प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ा रही योगी सरकार

by admin on | 2023-08-14 08:04:59

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 88


प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ा रही योगी सरकार

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर निरंतर प्रगतिपथ की ओर बढ़ रहा है। सीएम ने मोतीराम अड्डा में निजी क्षेत्र के मेसर्स श्री एसोसिएट्स की तरफ से बनवाए गए वेयरहाउस का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 से प्रेरित होकर 30 करोड़ रुपये के निवेश से यह वेयरहाउस 1.23 लाख वर्गफीट में बनाया गया है। इसका एमओयू फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हस्ताक्षरित किया गया था। इससे करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। 


पूर्वी उत्तर प्रदेश का अबतक का सबसे बड़ा वेयरहाउस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार ने समयानुकूल तकनीकी को समाहित करते हुए वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी बनाई। बड़े बड़े निवेशकों को इस सेक्टर में निवेश के लिए आमंत्रित किया। वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक के लिए छूट की व्यवस्था की। इसी पॉलिसी का एक सुखद परिणाम आज मोतीराम अड्डा में इस विशाल वेयरहाउस के रूप में दिख रहा है। सवा चार एकड़ क्षेत्रफल वाला यह वेयरहाउस संभवतः पूर्वी उत्तर प्रदेश का अबतक का सबसे बड़ा वेयरहाउस है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 


धरातल पर उतरेंगे जीआईएस के निवेश प्रस्ताव

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की हर सेक्टर के लिए प्रोत्साहन वाली नीतियों से फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए। इसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए निवेश प्रस्ताव आए। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू धरातल पर उतरेंगे और विकास के साथ नौकरी व रोजगार की प्रक्रिया और तेज होगी। 


एशियन पेंट्स ने गोरखपुर को बनाया सप्लाई चेन का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वेयरहाउस को 22 लाख रुपये प्रतिमाह पर प्रतिष्ठित कंपनी एशियन पेंट्स ने किराए पर लिया है। एशियन पेंट्स इसके जरिये गोरखपुर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल तक के लिए अपने उत्पादों का सप्लाई चेन बना रही है। इससे रोजगार की संभावनाएं और तेजी से बढ़ेंगी। उद्घाटन समारोह के मंच से सीएम योगी ने यशोदा देवी सरोजनमती कन्या इंटर कॉलेज मोतीराम अड्डा की मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर पुरस्कृत भी किया।


Leave a Comment
Search