Latest News
Latest News Latest News

दीपोत्सव पर अयोध्या में जलेंगे 24 लाख दीये

by admin on | 2023-09-28 09:33:44

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 114


दीपोत्सव पर अयोध्या में जलेंगे 24 लाख दीये

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप दीपोत्सव पर 24 लाख दीप जलाकर अयोध्या के घाटों को जगमगाने की तैयारी की जा रही हैं। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार के दीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है। बुधवार को दोपहर में विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलपति की अध्यक्षता में जनपद के महाविद्यालय एवं इण्टर कालेज के प्राचार्यो के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। 


उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप 11 नवम्बर को होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने के साथ विश्व कीर्तिमान स्थापित करना है जिसके लिए 24 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन महाविद्यालयों, इण्टर कालेजों एवं स्वयंसेवी सस्थाओं के स्वयंसेवकों की मदद से राम की पैड़ी सहित 47 घाटों पर 24 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। घाटों पर दीए प्रज्ज्वलित के लिए 25 हजार स्वयंसेवक लगाए जाएंगे। इस बार के दीपोत्सव में स्वयंसेवकों का आईडी कार्ड फुलप्रूफ होगा। इसके लिए सभी संस्थाओं से आनलाइन डेटा मांगा गया है। प्राचार्य एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा आनलाइन सत्यापन के उपरांत ही आईडी कार्ड निर्गत किया जायेगा। 


नोडल अधिकारी ने बताया कि इस बार के दीपोत्सव में जनपद के 16 इण्टर कालेजों को शामिल किया गया है। दीपोत्सव के इनके शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। विश्वविद्यालय को अभी तक 11844 स्वयंसेवकों की सूची प्राप्त हो गई है। 30 सितम्बर तक सभी स्वयंसेवकों की सूची आनलाइन प्राप्त हो जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 21 समितियां बनाई गई। इसके अलावा महाविद्यालय, इण्टर कालेजों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के शिक्षकों एवं सदस्यों को घाट समन्वयक का दायित्व दिया जाएगा।


Leave a Comment
Search