by admin on | 2023-06-25 18:11:22
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 484
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में 24 करोड़ 87 लाख से अधिक पर्यटक आए, जिनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या 24 करोड़ 83 लाख एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या 04 लाख 10 हजार से अधिक रही। उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में देश में तेजी से उभर रहा है।
स्पिरिचुअल सर्किट योजना के अंतर्गत गोरखपुर-देवीपाटन-- डुमरियागंज का पर्यटन. विकास, स्पिरिचुअल सर्किट योजना के अन्तर्गत जेवर-दादरी-सिकन्दराबाद-नोएडा-खुर्जा-बांदा का समेकित पर्यटन विकास, जनपद मथुरा स्थित गोवर्धन के पर्यटन विकास हेतु स्वीकृत योजनाओं पर काम हो रहा है।
अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, विन्ध्यांचल, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना से प्रदेश में स्थित पर्यटन स्थलों का विकास कराया जा रहा है। प्रदेश में ईको टूरिज्म के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। लखनऊ स्थित कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी पार्क की स्थापना की जा रही है।