by admin on | 2023-11-17 11:07:13 Last Updated by admin on2026-02-04 05:28:35
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 358
लखनऊ । योगी सरकार रोडवेज बसों में जल्द ही एंटी स्लीप डिवाइस लगाने जा रही है। प्रायोगिक तौर पर अभी यह 10 बसों में लगाया जा रहा है। इस डिवाइस को लगाने में लगभग 14000.00 रुपए प्रति यूनिट खर्च आएगा। उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए लगातार नई-नई तकनीक का प्रयोग कर रहा है। इससे पूर्व निगम की बसों में पैनिक बटन भी लगाया गया है।
प्रथम चरण में 680 बसों में लगेगी डिवाइस
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाए जाने के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है। उन्होंने कहा कि यदि यह सफल रहा तो जल्द ही प्रथम चरण में 680 बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाई जाएगी।
एक्सीडेंट की आशंका पर ब्लिंक होने लगेगी डिवाइस
परिवहन मंत्री ने बताया कि एंटी स्लीप डिवाइस लोगों के सुरक्षा के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट की आशंका को देखते हुए इस एंटी स्लीप डिवाइस के माध्यम से एलईडी पर ब्लिंक होने लगेगा, जो की नाइट मोड में 5 से 8 सेकंड तथा डे-मोड में 6 से 9 सेकंड का होगा। तत्पश्चात बजर की आवाज़ आनी शुरू होगी। इसके बाद सायरन बजेगा, उसके बाद एसएमएस मुख्यालय पर पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लाउड पर डाटा भी स्टोर हो जाएगा।