Latest News
Latest News Latest News

योगी सरकार 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड कराएगी वितरित

by admin on | 2023-10-15 13:35:22

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 91


योगी सरकार 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड कराएगी वितरित

लखनऊ। योगी सरकार ने किसानों के समुचित विकास के लिए हर स्तर पर पहल की है। अफसरों को निर्देश दिया गया है कि किसानों की समस्याओं का हर हाल में समय से निस्तारण किया जाए। रबी 2022-23 की बात करें तो 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। 2023-24 में 101000.93  करोड़ रुपये की व्यवस्था की जानी है। इस वर्ष 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया जा चुका है। वहीं समय से फसली ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

किसानों को सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश
रबी 2022-23 में 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। वर्तमान वर्ष रबी 2023-24 में 101000.93 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जानी है। किसानों को सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने के लिए 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता पर वितरित कराए जाने हैं। इसमें से 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जा चुका है। किसान क्रेडिट कार्ड जारी करते हुए उन्हें समय से फसली ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

लखनऊ मंडल में पांच लाख, गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड
सूबे के 18 मंडलों में किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण होना है। इसमें सर्वाधिक क्रेडिट कार्ड लखनऊ मंडल में वितरित होगा। लखनऊ में वितरित होने वाले कार्ड की संख्या 5.15लाख से अधिक है, वहीं गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड वितरण किया जाएगा। गोरखपुर में 4.37 लाख, फैजाबाद में 4.41 लाख, देवीपाटन मंडल में 4.39, आगरा में 4.35 लाख कार्ड वितरण कराया जाएगा।

मंडल         क्रेडिट कार्ड
सहारनपुर        274723
मेरठ         345803
आगरा         435602
अलीगढ़       285867
बरेली         199187
मुरादाबाद      332504
कानपुर        351909
प्रयागराज       350747
झांसी         249730
वाराणसी       360530
मीरजापुर         238096
आजमगढ़        357363
गोरखपुर       437774
बस्ती            366378
देवीपाटन      439309
लखनऊ         515646
फैजाबाद           441807
चित्रकूट          186924



Leave a Comment
Search