Latest News
Latest News Latest News

पहली बार जापान और न्यूजीलैंड निर्यात होगा यूपी का आम

by admin on | 2023-04-30 07:36:38 Last Updated by admin on2026-02-04 04:22:45

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 429


पहली बार जापान और न्यूजीलैंड निर्यात होगा यूपी का आम

उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा आम का उत्पादन करता है। उत्तर प्रदेश 2.7 लाख हेक्टेयर भूमि पर आम के बाग स्थित है, जिनसे हर साल 45 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है। वहीं इस बार योगी आदित्यनाथ की सरकार का प्रयास है कि मलीहाबादी दशहरी, मेरठ का चौसा और बनारसी लंगड़े का निर्यात विदेशों तक बढ़ाया जाये। 


योगी सरकार के प्रयास से यूपी का आम पहली बार जापान और न्यूजीलैंड भी जाएगा। इन दोनों देशों की विशेषज्ञ टीमें हाल में मलिहाबाद के बागों और मैंगो पैक हाउस का निरीक्षण करके गई हैं। पैक हाउस सुविधाओं पर टीमों ने संतुष्टि जताई है। अभी तक खाड़ी देशों और यूरोप के कुछ देशों में ही आम का निर्यात ज्यादा होता था। 


देशभर में कुल आम के उत्पादन का 23% यूपी में होता है, लेकिन निर्यात में हिस्सेदारी काफी कम है। यहां से निर्यात अरब, ईरान, कतर समेत ज्यादातर खाड़ी देशों में होता है। अमेरिका, रूस और ब्रिटेन में भी कुछ आम जाता है। खासतौर से दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम की मांग होती है। अब पहली बार न्यूजीलैंड और जापान से भी आम की मांग हो रही है। इसे देखते हुए वहां की सरकार ने विशेषज्ञों की टीम भेजी थी।


पूरे प्रदेश में आम के निर्यात को बढ़ाने के लिए अब तक 5 पैक हाउस बनाए जा चुके हैं। लखनऊ के मैंगो पैक हाउस का जर्मनी और न्यूजीलैंड की टीम ने निरीक्षण किया है, जिसके बाद अब दशहरी आम की पहुंच इन देशों तक बढ़ेगी। आम उत्पादक भी काफी खुश है क्योंकि उनके आम से उनकी आय भी बढ़ेगी। 


उत्तर प्रदेश में कुल 15 फल पट्टी हैं, जो 13 जिलों तक फैली हुई है। लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई में बड़े पैमाने पर दशहरी आम का उत्पादन होता है, जबकि मुरादाबाद, बिजनौर अमरोहा, सहारनपुर और मेरठ में चौसा आम का उत्पादन होता है। इसके अलावा पूर्वांचल में बनारसी लंगड़े का आम का उत्पादन होता है।


Leave a Comment
Search