by admin on | 2023-07-27 19:22:00
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 335
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों को रियायती दर पर ड्रोन मिलेंगे। केंद्र सरकार स्वयं सहायता समूहों को खेती-किसानी में उपयोग के लिए रियायती दर पर ड्रोन उपलब्ध कराएगी। खेती में लागत कम हो इसके लिए सरकार लगातार प्रयारत है। सरकार लगातार खेती में ड्रोन के उपयोग को भी प्रोत्साहन दे रही है। किसान ड्रोन से कीटनाशक और खाद का छिड़काव कर सकते हैं।
प्रदेश में योगी सरकार के विषमुक्त प्राकृतिक खेती को लेकर जारी अभियान की केंद्र सरकार ने सराहना की है। रासायनिक उर्वरकों का अधिक और असंतुलित प्रयोग से मृदा का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। रासायनिक उर्वरकों का स्थान पर वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा दिया जाएगा। किसान यूरिया के स्थान पर सल्फर कोटेड (गोल्ड यूरिया) नैनो तरल यूरिया तथा डीएपी के स्थान पर नैनो डीएपी आदि प्रयोग करें। सरकार का रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करना प्राथमिकता है। इस बारे में किसानों को भी जागरूक करना होगा। पीएम प्रणाम योजनान्तर्गत उर्वरक सब्सिडी से बचत की धनराशि की आधी धनराशि राज्य सरकारों को किसान हितैषी योजनाओं के लिए दी जाएगी।