Latest News
Top News Top News

बच्चों का डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने वाला उत्तर प्रदेश होगा देश का पहला राज्य

by admin on | 2023-05-20 09:18:56 Last Updated by admin on2024-07-04 23:19:11

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 100


बच्चों का डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने वाला उत्तर प्रदेश होगा देश का पहला राज्य

उत्तर प्रदेश के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध सीएम योगी की मंशा के अनुरूप नगर विकास विभाग और लखनऊ स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के रूप में एक अनूठी पहल हुई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ स्मार्ट सिटी द्वारा स्कूल हेल्थ प्रोग्राम की शुरुआत लखनऊ के तीन स्कूलों में की गई है।

 

इसमें नगर निगम स्कूलों में अध्यनरत 1765 विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण करके उनका डिजिटल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनाया जा रहा है। साथ ही इन बच्चों के लिए 25000 रुपए के स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ दिया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के कंप्लीट होने के बाद प्रदेश के अन्य 9 स्मार्ट सिटीज में भी इस प्रोग्राम को एप्रोच किए जाने की संभावना है।

 

लखनऊ मंडलायुक्त एवं  लखनऊ स्मार्ट सिटी की अध्यक्ष डॉरोशन जैकब द्वारा इस अभिनव प्रयास का आरंभ किया गया है।  नगर आयुक्त एवं लखनऊ स्मार्ट सिटी के मुख्य  कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के अंतर्गत रजिस्टर हेल्थ टेक स्टार्टअप स्टूफिट को यह कार्य निष्पादित किया है।

 

डॉरोशन जैकब ने बताया कि कोविड के दौरान इस स्टार्टअप ने लखनऊ में काफी काम किया था। स्मार्ट सिटी में हमने प्राविधान रखा है कि हेल्थएजुकेशन या टेक्नोलॉजी समेत पब्लिक के लिए जो भी अच्छे प्रोग्राम लाते हैं तो उस स्टार्टअप को हम फंडिंग करते हैं। इसी के तहत इन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। ये स्टार्टअप अगर यहां सफल रहते हैं तो अन्य शहरों में भी इस तरह के प्रोग्राम आगे बढ़ा सकते हैं। ये प्रोग्राम बच्चों की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें बच्चों की स्कूल मैपिंग की जाती हैजैसे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों का दौरा करके बच्चों का चेकअप करती हैये प्रोग्राम उसी का थोड़ा और बेहतर स्वरूप है ताकि बच्चों को वास्तव में इसका लाभ मिल सके।

 

स्टूफिट के निदेशक डाएसहैदर ने बताया कि उनकी 30 से 35 सदस्यीय चिकित्सक एवं पैरा चिकित्सक की मोबाइल हेल्थ टीम है जिसमें हेल्थ वॉलंटियर के साथ साथ टीम कोऑर्डिनेटर  होते हैजो क्रमश प्रत्येक बच्चे को अपनी अपनी विशेषज्ञता के अनुसार चेक करते हैं और बच्चों का डिजिटल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनाते हैं। भारत में किसी भी स्कूल में  ही कोई डिजिटल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड की सुविधा है और  ही हेल्थ इंश्योरेंस का कवर। इस पायल प्रोजेक्ट के तहत 3 नगर निगम स्कूलों के 1765 बच्चों के हेल्थ चेकअप की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें अमीनाबाद इंटर कॉलेजकश्मीरी मोहल्ला गर्ल्स इंटर कॉलेज और कश्मीरी मोहल्ला मांटेसरी स्कूल शामिल हैं। हमारी टीम बच्चे को डेस्क टू डेस्क एग्जामिन करके डिजिटल हेल्थ कार्ड बना रही है। हर बच्चे का एक यूनीक आईडी कार्ड बनेगाजिसके माध्यम से इस हेल्थ कार्ड को बच्चे के पेरेंट्सस्कूल और प्रशासनिक अधिकारी डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल हेल्थ रिपोर्ट का हर छमाही में फॉलोअप भी किया जाता है। इसके साथ ही 25 हजार रुपए का हेल्थ कवर कैशलेस कार्ड भी प्रदान किया जाता है। यदि कोई बच्चा बीमारी की वजह से अस्पताल में एडमिट होता है तो इस कार्ड के जरिए उसका इलाज कराया जा सकता है।


Leave a Comment
Search