by admin on | 2023-08-23 08:09:12 Last Updated by admin on2026-02-04 04:45:15
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 377
लखनऊ। बुधवार शाम को जब भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहली बार लैंड करेगा तो उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी भी इस ऐतिहासिक लम्हे के साक्षी बनेंगे। प्रदेश की योगी सरकार ने इस अवसर पर छात्रों के ज्ञानवर्धन, उनकी जिज्ञासाओं की पूर्ति के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों को 23 अगस्त की शाम को एक घंटा खोलने और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट यू ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए।
युवाओं की जिज्ञासा और अविष्कारों के प्रति जुनून जगाएगा यह ऐतिहासिक अवसर
यूपी में पहली बार सरकार ने इस तरह के ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों को एजुकेट करने के लिए शाम को स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। भारत के चंद्रयान 3 का चंद्रमा पर उतरना एक यादगार अवसर है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव मनाएंगे। इसी क्रम में सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को निर्देश दिया है कि इस दिन 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए।
5जी तकनीक में स्किल्ड होंगे यूपी के युवा
फॉरेंसिक साइंस में करियर बना सकेंगे प्रदेश के युवा
जेल में बंद अपराधियों की AI से हो रही मॉनीटरिंग
यूपी के 10 शहरों की निगहबानी कर रहे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
यूपी के सर्वोदय विद्यालय के बच्चे पढ़ेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस